फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में भेड़िये का आतंक: मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर पहुंचे वन मंत्री, पीड़िता परिवार से की मुलाकात

Wed, 28 Aug 2024 03:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

यूपी के वन मंत्री ने बुधवार को बुधवार को बहराइच के महसी और खैरीघाट थाना क्षेत्र के उन गांवों का भ्रमण किया जहां पर भेड़िये के हमले में अब तक सात लोग मारे जा चुके हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन
बहराइच पहुंचे यूपी सरकार के वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने बुधवार को बहराइच के महसी विकास खंड के अंतर्गत आने वाले गांव सिसईया चूणमणि के मजरा कोलैला पहुंचें। जहां पर भेड़िये ने हमला कर एक महिला की हत्या कर दी थी। गांव में भेड़िये का आतंक बना हुआ है। बीते डेढ़ महीने में भेड़िये के हमले में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


वन मंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर भ्रमण के लिए पहुंचे हैं। इस मौके पर उन्होंने पीड़ित परिजनों से कहा कि दुख की घड़ी पूरी सरकार आपके साथ है।

ये भी पढ़ें - यूपी में भेड़ियों का आतंक: हाथों में बंदूक लेकर गश्त कर रहे विधायक... जगह बदल रहे भेड़िये; हुए और खूंखार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में भेड़ियों का आतंक: एक मासूम और महिला को बनाया निवाला, दो माह में सात की ली जान; अखिलेश का सरकार पर तंज
विज्ञापन


वन मंत्री के साथ विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, बलहा की विधायक सरोज सोनकर, मुख्य वन सरंक्षक रेनू सिंह, पीसीसीएफ सुधीर शर्मा व पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ संजय श्रीवास्तव, जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला, नोडल आकशदीप बधावन, डीएफओ बहराइच अजीत प्रताप सिंह, कतर्नियाघाट बी. शिवशंकर व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

बता दें कि जिले के महसी और खैरीघाट थाना क्षेत्र में भेड़िये ने आतंक मचा रखा है। रविवार की रात हरदी थाना क्षेत्र की महिला रीता देवी पर हमलाकर हत्या कर दी और खैरीघाट थाना क्षेत्र की महिला काजल को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रविवार को हुई इन घटनाओं से क्षेत्र में आतंक कई गुना बढ़ गया।




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें