फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी कब्जाई जमीन को मुझे वापस दे वन विभाग: फिल्मकार मुजफ्फर अली

Fri, 04 Nov 2016 09:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फिल्मकार मुजफ्फर अली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जाने-माने फिल्मकार मुजफ्फर अली ने ‌वन विभाग से गुहार लगाई है कि वह उनकी जमीन वापस करे और उन पर लगे मुकदमें वापस ले। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि गोला गोकर्णनाथ स्थित मेरी 10 एकड़ जमीन वन विभाग ने हड़प ली और फिर मेरे व मेरे दो ‌भाइयों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


मुजफ्फर अली ने बताया कि वह पिछले तीन साल से खीरी के उप जिलाधिकारी गोला वन विभाग ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन इस पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

उन्होंने बताया‌ कि मुकदमे में उनकी मां रानी कनीज हैदर पर तत्कालीन अधिकारियों से मिलकर सरकारी जमीन अपने नाम करवाने का आरोप लगाया गया है, जबकि उनकी मां का निधन 60 साल पहले हो चुका है।
विज्ञापन


इस पर आरटीआई कार्यकर्ता सिद्घार्थ नारायण ने बता किया कि मुजफ्फर के अनुरोध पर मुख्य वन संरक्षक एके जैन ने पूरे मामले की जांच की, लेकिन यह रिपोर्ट दबा दी गई। अब इसे आरटीआई के जरिये सामने लाया गया। उन्होंने जांच रिपोर्ट के आधार पर जमीन वापस देने व मुकदमा समाप्त करने की गुजारिश की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें