फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस ने दर्ज किए पत्नी के बयान

Tue, 05 May 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रशांत की फाइल फोटो।
विज्ञापन
नगराम। क्षेत्र के अमेठियन पुरवा गांव में प्रशांत की आत्महत्या के मामले में सोमवार को फोरेंसिक टीम घर पहुंची। टीम ने कमरे में लगे पंखे और फंदे में इस्तेमाल दुपट्टे का टुकड़ा साक्ष्य के रूप में लिया। पुलिस ने प्रशांत की आरोपी पत्नी के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी के मुताबिक पुलिस ने मौके पर प्रशांत का मोबाइल खोजने की काफी कोशिश की पर वह नहीं मिला। अन्य साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। प्रशांत की पत्नी का बयान दर्ज किया गया है। आरोपी ससुराल वालों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। प्रशांत के पिता ने पत्नी समेत पांच ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कराई थी। उन्होंने बताया था कि प्रशांत का विवाह 2018 में बलरामपुर जिले के थाना गैसड़ी बुजुर्ग के दुधरा गांव निवासी राजकरन सिंह की बेटी ममता के साथ हुआ था। शादी के बाद से ममता का व्यवहार सही नहीं रहा। आए दिन घर में कलह मची रहती थी। कई बार थाने तक मामला पहुंचा, जहां समझौता करा दिया गया। ममता की मां श्याम कुमारी, पिता राजकरन सिंह, बड़ी बहन रूबी और बब्बी प्रशांत को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें