लखनऊ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार को उनसे शाही इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, शिया मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष और धर्मगुरु मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी, ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास सहित अन्य कई मौलाना ने मुलाकात की। उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ की। मौके पर पूर्व मंत्री मुईद अहमद सहित अन्य नेता मौजूद रहे। इसी क्रम में अजय राय के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने के लिए मस्जिद में दुआएं की गईं।