फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LU: विदेशी छात्रा ने रूममेट की सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं अश्लील तस्वीरें, निलंबित कर मांगा जवाब

Sun, 23 Jul 2023 02:14 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लविवि में शोध कर रही विदेशी छात्रा ने अपनी रूममेट की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। उसने भारतीय छात्रा से सिम लिया था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ विश्वविद्यालय में शोध कर रही विदेशी छात्रा द्वारा रूममेट का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने और उसकी अश्लील तस्वीरें शेयर करने का मामला सामने आया है। आरोपी विदेशी छात्रा ने भारतीय छात्रा से मानवीय आधार पर मिले सिम का इस्तेमाल कर यह गंदा काम किया। अब लविवि प्रशासन ने विदेशी छात्रा को निलंबित कर तीन दिन में जवाब मांगा है।

विज्ञापन


लखनऊ विवि में इस समय 500 से ज्यादा विदेशी छात्र-छात्राएं विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से ज्यादातर विद्यार्थी इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस के तहत फेलोशिप पाने वाले हैं। सुपर न्यूमेरिक सीट पर दाखिला पाने वाले इन विदेशी विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग छात्रावास भी हैं।

ये भी पढ़ें - बीजेपी की रणनीति: यूपी में 2019 में हारी हुई 14 सीटों के लिए बनेगा विशेष प्लान, सभी 80 सीटें जीतने की कोशिश
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जाति के हक का मुद्दा उठाकर अपनी सियासत मजबूत कर रहे राजभर-निषाद, लोकसभा चुनाव बना अग्निपरीक्षा


विदेशी छात्राओं के लिए लविवि ने निवेदिता छात्रावास तय कर रखा है। इसमें एक विदेशी शोध छात्रा अपने हमवतन छात्रा के साथ एक ही कमरे रहती थी। साथी छात्रा को उसके घरवालों ने बताया कि सोशल मीडिया पर उसके नाम का अकाउंट बना है और उस पर उसकी अश्लील तस्वीरें तथा अन्य अश्लील सामग्री पड़ी हुई है। जब उसने अकाउंट देखा तो पता चला कि उस पर जो फोटो हैं, उसे रूममेट ने कपड़े बदलते हुए खींचा था।
विज्ञापन


पड़ताल में पता चला कि फर्जी अकाउंट बनाने वाली छात्रा ने इसके लिए भारतीय छात्रा की आईडी पर जारी सिम का इस्तेमाल किया। भारतीय छात्रा ने मानवीय आधार पर एक साल पहले यह सिम उसे दे दिया था और वह इस समय लविवि की छात्रा भी नहीं है।

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव का कहना है कि छात्रा से मिली शिकायत के आधार पर प्रॉक्टर की ओर से विदेशी छात्रा को निलंबित कर नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में जवाब देना होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें