फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री से 70 लाख का विदेशी सोना बरामद, विमान में सीट के नीचे छिपाकर रखा था

Mon, 27 Jul 2026 09:48 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भारतीय यात्री शारजाह से तस्करी कर विदेशी सोना भारत ला रहा है। इसके आधार पर 26 जुलाई को वाराणसी पहुंचे यात्री को रोककर तलाशी ली गई और सोना बरामद हुआ।
विज्ञापन
बरामद किया गया सोना। - फोटो : लखनऊ पॉलीटेक्निक की वेबसाइट से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोना तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। शारजाह से आए एक भारतीय यात्री के पास से 491.290 ग्राम शुद्ध 24 कैरेट विदेशी मूल का सोना बरामद किया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये है। आरोपी को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


डीआरआई के अधिकारियों के मुताबिक सूचना मिली थी कि एक भारतीय यात्री शारजाह से तस्करी कर विदेशी सोना भारत ला रहा है। इसके आधार पर 26 जुलाई को वाराणसी पहुंचे यात्री को रोककर तलाशी ली गई। विमान की गहन जांच के दौरान उसकी सीट के नीचे पेस्ट/कंपाउंड के रूप में छिपाकर रखा गया सोना बरामद हुआ। निकासी की प्रक्रिया के बाद कुल 491.290 ग्राम शुद्ध सोना बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया।

ये भी पढ़ें - ऑनलाइन समीक्षा बैठकों में लापरवाही पर सख्ती, सीएम ने तय की जवाबदेही; अब अफसरों की उपस्थिति होगी अनिवार्य
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर SC सख्त, कहा- SIT में चार्टर्ड अकाउंटेंट और फोरेंसिक ऑडिटर को शामिल करें
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इस तस्करी से जुड़े सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की पहचान और उनकी संलिप्तता का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

विभाग के मुताबिक जनवरी 2026 से अब तक उत्तर प्रदेश में सोना तस्करी के आठ मामलों में 13.267 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 19 करोड़ रुपये है। इन मामलों में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें