फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी लखनऊ को भिगोएगी बारिश, तीन दिन तक प्रदेश के इन इलाकों में जमकर होगी बरसात

Wed, 21 Jul 2021 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मौसम बुलेटिन में बुधवार को भी कुछ इलाकों में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मानसून की बारिश... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तपती गर्मी में मंगलवार की दोपहर से शुरू हुई बरसात ने थोड़ी राहत दी। दोपहर दो बजे के करीब शुरु हुई बरसात का सिलसिला शाम तक जारी रहा। 5.6 डिग्री बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री और रात का तापमान 26.2 डिग्री दर्ज हुआ जबकि आद्रता का प्रतिशत 97 रहा।
विज्ञापन


वहीं मौसम बुलेटिन में बुधवार को भी कुछ इलाकों में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने तो 22 जुलाई को लखनऊ के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। कहा जा रहा है कि इस दिन भारी बारिश हो सकती है।

तीन दिन तक प्रदेश के इन इलाकों में जमकर होगी बरसात
थमा मानसून तेजी से सक्रिय हुआ तो उत्तर प्रदेश केकई जिलों में भारी बारिश के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जारी चेतावनी में कहा गया कि  बरसात से गर्मी से राहत तो मिलेगी लेकिन भारी बरसात मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां-कहां कब-कब रहना होगा अलर्ट
21 जुलाई

खीरी, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं व आसपास।
22 जुलाई
सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, शाहजहांपुर और आसपास।
23 जुलाई
शाहजहांपुर, हमीरपुर, बांदा, हरदोई, कानपुर, उन्नाव और आसपास।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें