फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शिक्षकों पर लटकी अनिवार्य सेवानिवृति की तलवार, जल्द होगी स्क्रीनिंग

Tue, 31 Jul 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
retirement
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा के अलावा बेसिक शिक्षा विभाग में भी 50 साल की आयु से ज्यादा वाले शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की स्क्रीनिंग होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमर कांत सिंह ने खंड एवं नगर शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर ऐसे शिक्षकों एवं कर्मचारियों के नाम प्रस्तावित कर तत्काल रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन


सरकारी सेवाओं में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए परिषदीय शिक्षक एवं कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए स्क्रीनिंग की जानी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमर कांत सिंह के पत्र के अनुसार, मूल नियम-56 में यह व्यवस्था है कि नियुक्ति प्राधिकारी कभी भी किसी सरकारी सेवक को (चाहे वह स्थायी हो या अस्थायी) नोटिस देकर बिना कोई कारण बताए 50 वर्ष की आयु पूरी करने पर उससे सेवानिवृत्त होने की अपेक्षा कर सकता है।

इस नोटिस की अवधि तीन माह होगी। इसी क्रम में उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने विकास खंड के 50 वर्ष से ऊपर के शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के नाम भेजने को कहा है। नाम आने के बाद पूरी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा परिषद को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें