फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बस अग्निकांड का आरोपी परिचालक भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- मोहनलालगंज में चलती स्लीपर बस में आग लगने से पांच लोगों की हुई थी मौत

- पूर्व में गिरफ्तार किया गया था चालक, आरोपी बस मालिक की तलाश जारी 

माई सिटी रिपोर्टर 

लखनऊ। मोहनलालगंज में किसान पथ पर चलती स्लीपर बस में आग लगने के मामले में पुलिस ने परिचालक बिहार के मोतिहारी निवासी महेश सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले बस चालक शंकर को गिरफ्तार किया गया था। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक बस मालिक की तलाश की जा रही ह। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी परिचालक ने बताया कि बस में आग लगने के बाद वह घबरा गया था। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता आग फैल गई। आग की लपटें देख वह और शंकर बस से कूदकर भाग निकले थे। आरोपी का कहना है कि बस मालिक ने इमरजेंसी गेट के पास सीट लगवाई थी ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्री बैठाए जा सकें।उल्लेखनीय है कि बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में 15 मई की सुबह आग लग गई थी। घटना में बिहार के सीतामढ़ी निवासी राम बालक का बेटा देवराज (4), बेटी साक्षी (2), समस्तीपुर निवासी अशोक की बेटी सोनी (26), पत्नी लख्खी देवी (60) और मधुसूदन (26) की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। मोहनलालगंज थाने में बिहार के सीतामढ़ी निवासी राम बालक ने बस के चालक, परिचालक और ट्रेवेल पॉइंट एजेंसी के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया था। छानबीन में पता चला था कि बस में क्षमता से दोगुना यात्री थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें