फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग दस्ते की इस हरकत पर रो पड़ी Lady conductor, यात्रियों ने किया हंगामा

Tue, 17 Apr 2018 02:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेंमो
विज्ञापन
लखनऊ के परिवहन निगम में बेटिकट यात्रियों की चेकिंग के नाम पर मनमाने तरीके से जेब भरी जा रही है। यह कारस्तानी सोमवार को उस वक्त उजागर हुई जब लखीमपुर से आ रही बस की चेकिंग हुई।
विज्ञापन


चेकिंग में कोई यात्री बेटिकट नहीं पाया गया तो महिला कंडक्टर से 500 रुपये की घूस देने का दबाव बनाया। इस पर वह रो पड़ी। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा किया तो चेकिंग दस्ता चुपचाप उतर गया।

महिला कंडक्टर ने इस प्रकरण की शिकायत कैसरबाग केंद्र प्रभारी से की है। कैसरबाग डिपो की महिला कंडक्टर प्रियंका सिंह के द्वारा केंद्र प्रभारी प्रमोद त्रिपाठी को दिए गये शिकायत पत्र में कहा गया कि सोमवार को लखीमपुर से बस (यूपी 34 टी 8896) वापस आते समय जलालपुर के पास चेकिंग दस्ते ने बस रुकवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षक ने की 500 रुपये की मांग

डेमो
बस में सभी यात्रियों के टिकट बन चुके थे। एक यात्री का टिकट बनाने की इलेक्ट्रॉनिक्स टिकट मशीन में फीडिंग चल रही थी कि निरीक्षक ने धमकाया 500 रुपये खर्चा दो नहीं तो बेटिकट यात्री ढोने की रिपोर्ट काट देंगे।

जब यात्री ने निरीक्षक से कहा कि कुछ देर पहले ही बैठा हूं और कंडक्टर मेरा टिकट बना रही है। तो मुझे बेटिकट क्यों बताया। दस्ते की मनमानी से नाराज होकर अन्य यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद चेकिंग दस्ते बस से उतर गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें