राजभवन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आतंकवाद व अराजकता किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। देश जब-जब मिलकर किसी समस्या से लड़ा है विजय हासिल हुई है।
उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि आतंकवाद के खिलाफ भारत ने जो लड़ाई शुरू की है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम आतंकवाद को जड़ से खत्म करके ही दम लेंगे। मुख्यमंत्री लखनऊ के राजभवन में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी को सम्बोधित कर रहे थे।
योगी ने कहा कि जब कोई किसान परंपरागत खेती करता है तो वह एक एकड़ से 15 से 25 हजार रुपये तक ही अर्जित करता है पर वहीं किसान अगर शाक, सब्जी और फूलों की खेती से खुद को जोड़ता है तो उसी एक एकड़ जमीन से वह डेढ़ से दो लाख रुपये अर्जित करता है। ऐसे आयोजन किसानों का उत्साह बढ़ाने वाले हैं।