फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रहीमाबाद के झाऊ बेरिया में बाढ़... ग्रामीणों के लिए आज से नाव चलाएगा प्रशासन

विज्ञापन
झाऊ बेरिया गांव में उफनाया बेहता नाला।
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के झाऊ बेरिया गांव में बेहता नाला उफनाने से ग्रामीणों के आवागमन की समस्या को देखते हुए प्रशासन शनिवार से नाव चलवाएगा। शुक्रवार को तहसीलदार कुमकुम मिश्रा और इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तहसीलदार को बताया कि गांव से बाहर निकलने के लिए यही एकमात्र रास्ता है। रास्ते की पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे जरूरी सामान लेने के साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। एसडीएम अपराजिता आर्यन ने बताया कि स्थिति को देखते हुए शनिवार सुबह से ग्रामीणों के आवागमन के लिए नाव चलाई जाएगी। ग्रामीण चंद्र पाल ने बताया कि गांव के जो लोग तैराकी जानते हैं, वे रात 10 बजे तक बारी-बारी से लोगों की मदद के लिए तैनात रहते हैं।

झाऊ बेरिया गांव में उफनाया बेहता नाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें