सरोजनीनगर। खराब मौसम के कारण मंगलवार को ओमान एयर की फ्लाइट को दिल्ली के बजाय लखनऊ में उतारा गया। विमान करीब डेढ़ घंटे तक अमौसी एयरपोर्ट पर खड़ा रहा। बाद में मौसम सही होने पर इसे दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि दोपहर को दिल्ली का मौसम अचानक खराब हो जाने से मस्कट से दोपहर 3:10 बजे पहुंचने वाली ओमान एयर की उड़ान (डब्ल्यू वाई 245) को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। विमान अमौसी एयरपोर्ट पर दोपहर 3:35 बजे उतरा। इसमें 160 यात्री सवार थे। दिल्ली का मौसम सही होने पर विमान शाम पांच बजे रवाना किया गया।