फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो सिटी में मुख्तार अंसारी की पत्नी का एक करोड़ का फ्लैट जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी के मेट्रो सिटी स्थित एक करोड़ के फ्लैट को पुलिस ने बुधवार को जब्त कर लिया। गिरोहबंद अधिनियम के तहत गाजीपुर जिले की पुलिस ने बुधवार शाम मुनादी कराकर कार्रवाई की। इसके बाद फ्लैट सील कर तहसीलदार सदर को चाबी सुपुर्द कर दी गई।
विज्ञापन

अतिरिक्त निरीक्षक महानगर ओमप्रकाश सिंह के मुताबिक करीब चार बजे गाजीपुर की पुलिस टीम लखनऊ पहुंची। इसके बाद टीम ने मेट्रो सिटी के परिसर में मुनादी कराई। गाजीपुर डीएम की ओर से कराई गई कार्रवाई की सूचना लाउडस्पीकर से दी गई। इसके बाद पुलिस टीम ने टावर नंबर 20 की दसवीं मंजिल स्थित फ्लैट पर ताला व सीलबंदी कर दी। आधे घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सदर ज्ञानेंद्र सिंह भी थे। गाजीपुर पुलिस ने फ्लैट की चाबी तहसीलदार सदर के हवाले कर दी।
गाजीपुर में मंगलवार को हुई थी कार्रवाई
गाजीपुर जिले की पुलिस ने मुख्तार अंसारी के खिलाफ गिरोहबंद की कार्रवाई की है। उसका गिरोह आईएस डी-191 के नाम से दर्ज है। मंगलवार को गाजीपुर जिले के सैयदबाड़ा स्थित आवास को पुलिस ने कुर्क करने के लिए जब्त किया था। इसकी लागत करीब 1.18 करोड़ रुपये है। इसके पहले हजरतगंज के डालीबाग स्थित मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों के नाम से दर्ज दो टावर भी गिराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें