फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी कर रहे पांच शिक्षक बर्खास्त, छह महीने पहले भी पांच शिक्षकों पर गिरी थी गाज

Tue, 26 Nov 2024 01:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी कर रहे पांच शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। पांच महीने पहले भी पांच शिक्षकों पर कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती जिले में फर्जी अभिलेख के सहारे बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी कर रहे पांच शिक्षकों को सोमवार देर शाम बीएसए ने बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही जिले में इस वर्ष बर्खास्त होने वाले शिक्षकों की संख्या 10 पहुंच चुकी है। बेसिक शिक्षा विभाग में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। दूसरे के अभिलेख के सहारे शिक्षक बनकर जिले में तैनात पांच शिक्षकों को जांच में खुलासा के बाद सोमवार देर शाम बीएसए अजय कुमार गुप्ता ने बर्खास्त कर दिया है। यह सभी सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


बर्खास्त होने वालों में जमुनहा विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ददौरा के सहायक अध्यापक विनोद कुमार, प्राथमिक विद्यालय नगईगांव के सतीश, प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर के राहुल वर्मा व सिरसिया विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जोगन भरिया के कर्मवीर सिंह, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मनपुर मजगवां के सहायक अध्यापक सुमित शर्मा का नाम शामिल है जिन्हें बीएसए की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी की गई थी लेकिन इन शिक्षकों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें - संभल हिंसा: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे बोले- कानून नहीं मानती भाजपा, DGP ने निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चमकदार प्रदर्शन से फ्रेंचाइजियों की आंखों में चमके लखनऊ के लाल, आईपीएल की इन टीमों में दिखाएंगे जलवा
विज्ञापन


पांच शिक्षकों की पहले हो चुकी बर्खास्तगी 
कूट रचित दस्तावेज के सहारे नौकरी कर रही गिलौला के प्राथमिक विद्यालय पिपरी की प्रधान अध्यापिका रीता देवी, जमुनहा के कंपोजिट विद्यालय गयादत्त पुरवा में शिक्षक राजन शर्मा, प्राथमिक विद्यालय लालबोझा दरवेश गांव के सहायक अध्यापक सोनू सरिता, उच्च प्राथमिक विद्यालय बन्ठिहवा की विजय लक्ष्मी सिंह, प्राथमिक विद्यालय गोठवा के शिक्षक विजय प्रकाश को नवंबर माह में ही बर्खास्त कर दिया गया था। जबकि प्राथमिक विद्यालय परेवपुर सोहेलवा पुरवा की शिक्षिका चंद्रप्रभावटी नौकरी छोड़ कर फरार है। वहीं कार्रवाई से बचने के लिए वीरपुर बगही के शिक्षक अरुण कुमार ने उच्च न्यायालय की शरण लिया है।

अभी इनकी चल रही जांच
जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय हरदत्त नगर गिरंट के रामनवल चौधरी, हरिहरपुररानी के असई पुरवा प्राथमिक विद्यालय के सुभाष चंद्र, गिलौला के नारायनपुर प्राथमिक विद्यालय की प्रधान शिक्षिका रमा तिवारी, गुजरवारा प्राथमिक विद्यालय की प्रतिमा तिवारी व इकौना के सेमरी तरहर द्वितीय के विनय कुमार की जांच चल रही है। बीएसए के अजय कुमार गुप्ता का कहना है कि बर्खास्त शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही उनसे अब तक प्राप्त किए वेतन की रिकवरी भी की जाएगी। शेष शिक्षकों की जांच अभी जारी है। जैसे जैसे जांच पूरी होगी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें