बख्शी का तालाब। इटौंजा के जमखनवा गांव स्थित गोमती नदी किनारे बाबा भगवतदास मंदिर से पांच क्विंटल घंटे और दानपात्र चोरी हो गए। शनिवार की सुबह लगभग सात बजे मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने पर वारदात का पता चला। चोरी का पता लगते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर घटना की जांच की।
जमखनवा गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान अरुण कुमार, ऋषिनाथ प्रसाद, रमाकांत, राधाकांत, यज्ञम अवस्थी, सुनील और संजय ने बताया कि चोरों ने मंदिर के चैनल का ताला तोड़कर जिस सरिया में घंटी और बड़े घंटे लटके थे, उसे काट दिया। लगभग पांच क्विंटल वजन के घंटे और घंटियां श्रद्धालुओं की मनौती के दौरान चढ़ाए गए थे। इनको कभी भी निकाला नहीं गया था। इसके साथ ही चोरों ने मंदिर की खिड़की पर रखा दानपात्र भी चोरी कर लिया। दरोगा विनोद कुमार ने बताया है कि मंदिर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची जा रही है।
बाबा भगवतदास मंदिर।