मोहनलालगंज। वाराणसी जेल में बंद साइन सिटी के डायरेक्टर अमिताभ कुमार श्रीवास्तव की मोहनलालगंज स्थित जमीन के बैनामे में आरोपी गवाह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने अगस्त 2022 में जमीन कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार को कम दामों पर बेची थी। मामले में जून 2025 को मोहनलालगंज के दरोगा श्याम राज सिंह ने चार लोगों पर केस दर्ज कराया था।
एसीपी रजनीश वर्मा के सुल्तानपुर रोड स्थित एक बीघा जमीन का बैनामा चिनहट के पंकज मिश्रा के नाम किया गया। जांच में पता चला कि जमीन का बैनामा कराए जाने के दिन डायरेक्टर जेल में था और लखनऊ आया ही नहीं। जमीन के बैनामे में गोसाईगंज के शाहनटोला का बिपिन यादव गवाह था। शनिवार को उसे गोसाईगंज रोड से गिरफ्तार किया गया। फर्जीवाड़े के मास्टर माइंड प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को पहले ही जेल भेजा चुका है।