फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार माह में पांच नोटिस, फिर भी बयान देने नहीं आ रहा डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित ऑक्सीजन हॉस्पिटल में बच्चे की मौत की जांच चार माह से अटकी है। अस्पताल संचालक अफसरों को जांच के लिए साक्ष्य तक नहीं दे रहे। एडी मंडल व सीएमओ ऑफिस से अस्पताल को चार माह में पांच बार नोटिस जारी हो चुका है, मगर डॉक्टर न बयान दर्ज कराने आया और न ही मरीज के इलाज से जुड़े साक्ष्य दिए।
विज्ञापन


ठाकुरगंज के मुफ्तीगंज निवासी जियान (3) की ऑक्सीजन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 21 जुलाई को मौत हो गई थी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और वसूली का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच पहले एडी मंडल ने की। नोटिस जारी कर डॉक्टर को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया, मगर डॉक्टर बीमारी का बहाना बताकर गायब हो गया। एडी मंडल ने सीएमओ को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इस पर सीएमओ ऑफिस से 23 जुलाई, 25 जुलाई, 14 व 17 अक्तूबर को नोटिस जारी हुआ। इसके बाद भी अस्पताल का डॉक्टर व संचालक साक्ष्य के साथ कमेटी के सामने पेश नहीं हुए। ऐसे में अफसरों ने पांचवां नोटिस जारी कर 14 नवंबर को सीएमओ कार्यालय में तलब किया था। इसके बाद भी संचालक व डॉक्टर नहीं आए। ऐसे में जांच आगे नहीं बढ़ सकी है। अफसर नकेल कसने के बजाय उसे मोहलत दे रहे हैं। आरोप है अफसरों ने अस्पताल संचालक से सांठगांठ कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि सोमवार तक अस्पताल संचालक व डॉक्टर नहीं आए तो अस्पताल संचालन पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें