फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड महोत्सव
विज्ञापन


बीरबल साहनी मार्ग पर स्थित पं. गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में उत्तराखंड महोत्सव के नौवें दिन की शुरुआत सुबह 10 बजे से।

भागीदारी उत्सव

संस्कृति विभाग की ओर से जनजाति भागीदारी उत्सव के तहत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सांस्कृतिक आयोजन शाम 5 बजे से।

सम्मेलन

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में दो दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय राष्ट्रीय सम्मेलन समर्थ नारी-समृद्धभारतम् का आयोजन सुबह 10 बजे से।

दीक्षांत समारोह

बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह अयोध्या रोड स्थित डॉ. अखिलेश दास गुप्ता स्टेडियम में सुबह 10 बजे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे।

पेंशनर शिविर

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से पेंशनधारकों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र शिविर का आयोजन डीआरएम कार्यालय में दोपहर 12 बजे।

श्रद्धांजलि सभा

पदयात्रा कंज्यूमर गिल्ड लखनऊ की ओर से विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मरण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा और पदयात्रा मोहनलालगंज स्थित पांडेय कॉम्प्लेक्स में सुबह 11 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीमद्भागवत कथा

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित को श्राप, विदुर व उद्धव की वृंदावन में भेंट का प्रसंग शाम 4 बजे से।

खेल

हनुमान कप राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता पद्मश्री मो. शाहिद स्टेडियम में दोपहर ढाई बजे से।

भारतीय हॉकी के सौ वर्ष पूरे होने पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान चंद्रभान गुप्त मैदान में ढाई बजे से।

जमनलाल शर्मा राज्य सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता चंद्रभान गुप्त मैदान में सुबह 10 बजे से।

सेंट जोसेफ स्कूल का वार्षिक खेल समारोह केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह 10 बजे से।

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभंकर, लोगो व ट्रॉफी का अनावरण माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के कैंप कार्यालय में शाम 4 बजे।

लालबाग ईजाबेला थोबर्न स्कूल की ओर से दो दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन चारबाग स्थित उत्तर रेलवे स्टेडियम में सुबह 9 बजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें