फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रोडवेज में 150 नई बसों को खरीदने की हरी झंडी, पांच सदस्यीय समिति ने दी मंजूरी

Mon, 22 Nov 2021 11:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लंबे अरसे के बाद 45 करोड़ से साधारण सेवा की 150 नई यूरो-6 बसें खरीदने जा रहा है। इनकी खरीद के लिए पांच सदस्यीय समिति ने हरी झंडी दे दी है। इनमें पहली बार खरीदी जाने वाली 50 सीएनजी बसें शामिल हैं। 
विज्ञापन


एक बस की औसतन कीमत 30 लाख रुपये हैं, जिसमें 23 लाख चेसिस व 7 लाख बॉडी की रकम शामिल है। एनसीआर के आगरा, गाजियाबाद, नोएडा व मेरठ परिक्षेत्र में 50 सीएनजी चलेंगी, जबकि 100 डीजल बसों का आवंटन सभी परिक्षेत्र में किया जाएगा। बसों की खरीद के लिए गठित कमेटी के अध्यक्ष मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) संजय शुक्ला और प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) रविंद्र सिंह, प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) ए रहमान, उपमुख्य लेखाधिकारी विद्यांशु कृष्ण, क्षेत्रीय प्रबंधन (लखनऊ परिक्षेत्र) पीके बोस सदस्य हैं। यह कमेटी डीजल बसों की बॉडी कानपुर लोहिया वर्कशॉप और सीएनजी बसों की बॉडी ठेके पर बनवाएगी।   

10 हजार लोगों को रोजाना सफर की सुविधा
सूत्रों के अनुसार, इन नई बसों के बेड़े में शामिल होने से रोजाना करीब 10 हजार यात्रियों को लाभ मिलेगा। दरअसल, 52 सीटर इन बसों के लंबी दूरी पर संचालन से 7800 यात्री और कम दूरी पर डेढ़ गुना लोग रोज सफर करेंगे।
विज्ञापन


टेंडर अपलोड करने की तैयारी
परिवहन निगम प्रबंधन ने 150 साधारण सेवा की बसों की खरीद को मंजूरी दे दी है। जल्द ही चेसिस खरीदने के लिए टेंडर वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।  - संजय शुक्ला, मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) परिवहन निगम
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें