फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सफाई में लापरवाही पर पांच लाख का जुर्माना

विज्ञापन
लखनऊ में कूड़ा।
विज्ञापन
लखनऊ। सफाई में लापरवाही मिलने पर नगर निगम ने निजी कंपनियों पर पांच लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है। सफाई का काम दो कंपनियों पर को दिया गया है, जिन पर अब तक एक करोड़ रुपये जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

जोन सात की टीम ने मुंशीपुलिया से पॉलीटेक्निक सर्विस रोड, शिवपुरी मुख्य मार्ग आदि इलाके का निरीक्षण किया। यहां गंदगी मिली। जगह-जगह कूडे़ के ढेर लगे थे। जोन एक की टीम को लालबाग में विधायक निवास, विक्रमादित्य मार्ग पर उसके आसपास निरीक्षण के दौरान गंदगी मिली। यहां भी जुर्माना लगाया गया। जोन तीन की टीम ने विवेकानंदपुरी व अन्य इलाकों में गंदगी मिलने पर कार्रवाई की। जानकीपुरम द्वितीय वार्ड में सहारा एस्टेट गेट नंबर-एक के पास अनधिकृत रूप से कूड़ा ढोते हुए दो रिक्शा ट्राली पकड़ी गईं, जिन्हें टीम ने जब्त कर लिया।

लखनऊ में कूड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें