मलिहाबाद नगर पंचायत स्थित टिकरीहार पावर हाउस के निकट गोशाला रोड पर लगे कूड़े के ढेर में लगी आग।
मलिहाबाद। नगर पंचायत स्थित टिकरीहार पावर हाउस के निकट गोशाला रोड पर कूड़े के ढेर में बुधवार दोपहर तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी लपटें हाई टेंशन लाइन तक पहुंच रही थीं, इससे बड़ा हादसा हो सकता था। साथ ही कूड़े से उठने वाला धुंआ प्रदूषण के रूप में सेहत पर असर डाल सकता है। (संवाद)