लखनऊ। एलडीए की प्रवर्तन टीम ने बृहस्पतिवार को गोसाईंगंज व दुबग्गा में अवैध रूप से की जा रही पांच प्लॉटिंग को ध्वस्त किया। जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि शुधांशु वर्मा गोसाईंगंज के दुलारमऊ गांव में चार बीघे में अवैध कॉलोनी विकसित कर रहा था।
ग्राम-दुलारमऊ में ही मुन्ना सिंह भी चार बीघे और जीवन कुमार दो बीघे में अवैध तरीके से प्लॉटिंग कर रहा था। इन्हें विरोध के बीच ध्वस्त किया गया। जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि राजा राम पाल दुबग्गा के ग्राम-मलहा में पांच हजार वर्गमीटर और राम सरन छह हजार वर्गमीटर में एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराए बिना ही प्लॉटिंग कर रहा था। इन पर बुलडोजर चलाया गया।