फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा : मासूम ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या पांच हुई

Thu, 22 Mar 2018 02:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बाराबंकी के देवा शरीफ से जियारत कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली की पारा इलाके में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

विज्ञापन


दुर्घटना में घायल एक साल की बच्ची अलसिता पुत्री अहसान उर्फ कल्लू ने बुधवार रात ट्रॉमा में दम तोड़ दिया। बच्ची को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।

उसका इलाज क्रिटिकल केयर यूनिट में चल रहा था। डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। गौरतलब है कि मंगलवार को चालक फुरकान, रुखसाना, कैसरी व सुरैया की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इस भयंकर हादसे के बाद हड़कंप मच गया था। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारीजनों को दो लाख रुपये व गंभीर घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


हादसे में करीब 54 लोग घायल हो गए थे। 28 बच्चों समेत 51 को लखनऊ के ट्रॉमा में भर्ती करवाया गया था। अधिकांश के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें