फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानभवन घेरने से रोकने पर धनगर समाज का हंगामा, भाजपा कार्यालय में घुसकर की नारेबाजी

Thu, 22 Mar 2018 01:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते धनगर समाज के लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी विधानभवन का घेराव करने से रोकने पर धनगर समाज के लोगों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। कई लोगों ने भाजपा कार्यालय में घुस कर प्रदर्शन शुरू किया तो पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया। पुलिस प्रदर्शनकारियों को जीपीओ पार्क ले गई।

विज्ञापन


राष्ट्रीय धनगर महासभा के बैनर तले धनगर (गड़रिया) समाज के सैकड़ों लोग अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी न होने के विरोध में कानपुर से पद यात्रा कर राजधानी पहुंचे थे। विधानभवन घेरने के पूर्व घोषित एलान के चलते पुलिस ने सरोजनीनगर में घेराबंदी कर रखी थी। लेकिन प्रदर्शनकारी लालबाग होते हुए कैपिटल तिराहा पहुंच गए।

पुलिस ने विधानभवन जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर रखी थी। इससे नाराज प्रदर्शनकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारी उन्हें शांत करने में जुटे थे। इस बीच दर्जनों लोग भाजपा कार्यालय में घुस कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ा और सभी को जीपीओ पार्क ले आई।
विज्ञापन


महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने कहा, धनगर जाति गड़रिया की उपजाति है। इसके बावजूद तहसीलों में उन्हें अनुसूचित जाति के प्रमाण जारी नहीं किए जा रहे हैं। शाम को जेपी धनगर की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता कराई गई। मुख्यमंत्री के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें