बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में भगौली तीर्थ कस्बे के पास रविवार दोपहर नाले में बेकाबू कार गिरने से सीतापुर जिले के पांच युवकों की मौत हो गई। सभी लोग फतेहपुर कस्बे से घर जा रहे थे। सभी युवकों को सीएचसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
2 of 4
पानी में गिरी कार
बड्डूपुर थाना क्षेत्र में भगौली तीर्थ कस्बे के पास रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक ऑल्टो बेकाबू होकर पुलिया की रेलिंग तोड़ नाले में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों व पुलिस कर्मियों ने पानी में कूदकर कार सवार पांच लोगों को किसी तरह बाहर निकाला व एंबुलेंस से सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
3 of 4
हादसे में मरने वालों में अनवर अली (30), श्रवण कुमार (35), विनोद (35) निवासी ग्राम बाकरपुर थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर, अतुल कुमार (25) निवासी ग्राम आलमपुर थाना महमूदाबाद सीतापुर व अनूप कुमार (24) निवासी ग्राम याकूबपुर थाना महमूदाबाद सीतापुर शामिल हैं।
बताते हैं कि यह पांचों युवक फतेहपुर किसी काम से आए थे। इसके बाद दोपहर में घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे में मरने वाले अनवर अली, अतुल, श्रवण, विनोद व अनूप आपस में अच्छे दोस्त थे।