पूरे देश में आज ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा की गई। इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, विधानसभा अध्यक्ष हृद्य नारायण दीक्षित, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रदेशवासियों को बधाई दी।
विज्ञापन
2 of 7
बकरीद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिए ट्वीट कर कहा कि ईद-उल-अज़हा का त्योहार सभी को मिल-जुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है।
विज्ञापन
3 of 7
बकरीद
हर साल की तरह इस साल भी शिया और सुन्नी समुदाय के लोगों ने एक साथ नमाज़ अदा कर दुनिया के सामने शांति और सद्भावना की मिसाल पेश की।
4 of 7
बकरीद की बधाई देतीं अपर्णा यादव
इस मौके पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने सबेको ईद-उल-अज़हा की बधाई दी। उनके साथ महंत देव्यागिरी भी पहुंची।
विज्ञापन
5 of 7
बकरीद
ईद-उल-अज़हा के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट और शिया धर्मगुरु कल्बे सादिक भी शामिल हुए। शिया और सुन्नी एक साथ नमाज़ पढ़ने को लेकर कुछ साल पहले युवाओं ने अभियान चलाया था।
विज्ञापन
6 of 7
बकरीद
शोल्डर टु शोल्डर नाम से सोशल मीडिया पर चलाए गए इस कैंपेन का ही नतीजा है कि आज प्रदेश में शिया और सुन्नी एक साथ नमाज़ अदा कर रहे हैं। लखनऊ के हजरतगंज स्तिथ शाहनजफ इमामबाड़े में दोनों समुदायों ने एक साथ नमाज़ अदा की।