फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण का पहला चरण पूरा, जल्द ही भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा: मुख्यमंत्री योगी

Wed, 25 Mar 2020 05:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
रामलला के पूजन के में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रामलला को नए भवन में शिफ्ट करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राममंदिर निर्माण का पहला चरण पूरा हो गया है। जल्द ही भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा। नवनिर्मित वैकल्पिक गर्भगृह में रामलला को विराजमान करने के बाद उन्होंने देशवासियों को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा और नव संवत्सर की बधाई भी दी।

विज्ञापन

 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीरामलला अपने नए आसन पर विराजमान होकर हम सब पर अपनी कृपा और आशीर्वाद निरंतर प्रदान करते रहेंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश वर्तमान में जिस नई वैश्विक बीमारी से सामना करने के लिए तैयार हुआ है, इसकी दुनियाभर के तमाम संगठनों ने सराहना की है।

सीएम योगी ने कहा, वैश्विक आपदा कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र सरकार न जो दिशा निर्देश दिए हैं हम सबको उसका पालन करना चाहिए ताकि हम इस संकट से निकल सकें। मार्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी तरह हम भी अपनी मर्यादा में रहकर इस संकट का सामना करें।

विज्ञापन


रामलला अखिल ब्रह्मांड के नायक और सृष्टि नियंता के रूप में शिरोधार्य हैं पर ऐतिहासिक तथ्य यह है कि उनकी जन्मभूमि की अस्मिता 492 वर्ष से संक्रमित रही है।

मुख्यमंत्री ने दिया 11 लाख का चेक

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को चेक देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला को अनुष्ठान पूर्वक अस्थायी मंदिर में शिफ्ट करने के बाद 11 लाख रुपये का चेक भी रामलला को दान दिया। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने स्वयं के खाते से 11 लाख का चेक सौंपा और कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब रामलला भव्य मंदिर में विराजेंगे।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भेजा छप्पन भोग

रामलला का छप्पन भोग लगाया गया। - फोटो : amar ujala
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने रामलला के लिए छप्पन भोग का प्रसाद भिजवाया। जिसे विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने रामलला को चढ़ाया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रीराम लला को छप्पन भोग का प्रसाद समर्पित कर राष्ट्र समाज पर आये संकट से मुक्ति और कल्याण की प्रार्थना की है। देश में लॉकडाउन के चलते वह अयोध्या नहीं पहुंच सके।

साढ़े नौ किलो चांदी के सिंहासन पर विराजे रामलला

रामलला का सिंहासन। - फोटो : amar ujala
432 वर्ग फीट के वैकल्पिक गर्भगृह में रामलला की गरिमा व सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध और दर्शनार्थियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। सोमवार को ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य एवं अयोध्या राजपरिवार के मुखिया बिमलेंद्र मोहन मिश्र ने साढ़े नौ किलो चांदी का भव्य सिंहासन भेंट किया। इसी सिंहासन पर बुधवार को रामलला को विराजित किया गया।

नया भवन जर्मन एवं इस्टोनिया पाइन से बना है। मंदिर की लंबाई 24 फिट, चौड़ाई 17 फिट व ऊंचाई 19 फिट है। इसके ऊपर 35 इंच का शिखर है। यह लकड़ी सभी मौसम में एक समान रहेगी।

संकल्प की सिद्धि का पहला चरण पूरा: महंत नृत्यगोपाल दास

महंत नृत्यगोपाल दास - फोटो : amar ujala
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि वर्षों की संकल्प की सिद्धि का पहला चरण पूरा हुआ है। वर्षों की साध जो हृदय में समायी हुई थी वह अब प्रस्फुटित होती नजर आ रही है। रामलला के नए घर में विराजने की खुशी असीम है।

रामलला का टेंटवास खत्म होने से हम आह्लादित है। अब ज्यादा दिन नहीं बचा है, दो वर्षों के भीतर रामलला के दिव्य-भव्य मंदिर का भी निर्माण पूरा हो जाएगा और रामलला दिव्य भवन में विराजेंगे।
विज्ञापन

नए भवन में आरती कर हो रही सुखद अनुभूति: सत्येंद्र दास

सत्येंद्र दास - फोटो : amar ujala
रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने मानस की पंक्ति जो आनंद सिंधु सुख राशि, सीकर ते तैलोक सुपासी...के जरिए कहा कि जिस प्रकार समुद्र का आनंद अथाह सागर है, ऐसा ही आनंद का सागर राम के दरबार में दिखा। जिस सागर की एक बूंद से भी निकलने वाला सुख आनंद के समान है। कुछ इसी तरह की अनुभूति हुई।

रामलला को 27 वर्षों बाद नए मंदिर में विराजित होते देखने मानो स्वप्न का साकार होना है। अब वह दिन दूर नहीं जब रामलला भव्य मंदिर में विराजेगें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें