भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में रविवार को विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण की सीटों के उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग सकती है।
प्रत्याशियों की सूची रविवार रात या सोमवार को जारी होने की संभावना है। संसदीय बोर्ड आधा दर्जन से ज्यादा विधायकों के टिकट काट सकता है।
भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति ने सभी 403 सीटों से टिकट के दावेदारों का पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा है। अधिकतर सीटों पर तीन नाम भेजे गए हैं। कुछ सीटों पर एक और कुछ पर दो-दो नाम भेजे गए हैं।
रविवार शाम केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बठक में इन नामों पर विचार किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि कई मौजूदा विधायकों के टिकट कटेंगे। इनकी परफॉमेंस कमतर आंकी जा रही है या उम्रदराज होना उनकी राह में बाधा है।