फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के नाम, सिम्बल व गठबंधन को लेकर 'टीम अखिलेश' में बढ़ी बेचैनी

Sun, 15 Jan 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शामली जिले की थानाभवन सीट से अखिलेश की अगुवाई वाली सपा ने किरनपाल कश्यप को उम्मीदवार बनाया है। रालोद से गठबंधन हुआ तो यह सीट उसके खाते में चली जाएगी। ऐसा हुआ तो किरनपाल का क्या होगा?
विज्ञापन


थानाभवन तो महज एक उदाहरण भर है, प्रदेश की कई सीटों पर ऐसी स्थिति है। यही वजह है कि  दल के नाम, सिंबल व गठबंधन को लेकर अनिश्चितता से अखिलेश खेमे में अब बेचैनी बढ़ने लगी है।

पहले चरण में 15 जिलों की 73 सीटों पर मंगलवार से नामांकन शुरू हो जाएंगे। पर, अब तक तय नहीं है कि अखिलेश की अगुवाई वाली सपा कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और रालोद व कांग्रेस के लिए कितनी सीटें छोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन


गठबंधन होने की स्थिति में कांग्रेस व रालोद ऐसी कई सीटों पर दावा करेंगे जिनपर अखिलेश प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं। सबसे ज्यादा बेचैनी सपा के ऐसी सीटों के उम्मीदवारों में ही है। सपा (अखिलेश) के घोषित उम्मीदवारों को भी नहीं पता कि उनके टिकट कटेंगे या बचेंगे।

कुछ विधायकों के टिकटों पर भी कैंची चलने की संभावना है। ऐसी चर्चा है कि गठबंधन की घोषणा के साथ ही अखिलेश पहले और दूसरे चरण में मतदान वाले जिलों के प्रत्याशियों की नई सूची जारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

साइकिल छिनने की आशंका

- फोटो : amar ujala
सपा के अखिलेश खेमे में भी यह सवाल है कि साइकिल सिंबल छिना तो क्या होगा? नया चुनाव चिह्न क्या होगा, कैसे उसका प्रचार हो पाएगा?

बरसों से साइकिल निशान और समाजवादी पार्टी एक दूसरे के पर्यायवाची बन गए हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न छिनने से नुकसान की आशंका सता रही है। अभी यह साफ नहीं है कि सिंबल छिनने की स्थिति में नए दल का नाम क्या होगा ?

जा सकते हैं मुलायम के पाले में:
गठबंधन होने की स्थिति में अखिलेश खेमा लगभग सवा सौ सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगा। माना जा रहा है कि टिकट कटने से मायूस सपा नेता अखिलेश को छोड़कर मुलायम सिंह के पाले में जा सकते हैं।

हालांकि मुलायम ने ज्यादातर सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर रखा है लेकिन वे भी अपने प्रत्याशियों में बदलाव कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें