हज की पहली उड़ान एक जुलाई के बजाय अब चार जुलाई को सऊदी अरब के लिए रवाना होगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने उड़ान शिड्यूल में बदलाव किया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने भारत के हज यात्रियों के लिए एक जुलाई से उड़ान शुरू होने और 3 अगस्त को आखिरी उड़ान रवाना होने की घोषणा की थी।
हज आवेदन जमा करने की तारीख बढ़ने के बाद हज कमेटी ने चार जुलाई को पहली उड़ान सऊदी अरब भेजने का निर्णय किया है। आखिरी उड़ान 6 अगस्त को जाएगी। 10 अगस्त को हज संपन्न होगा। इसके बाद सऊदी अरब से हज यात्रियों की वापसी 14 अगस्त से शुरू होगी।