फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में हमलावरों ने भाजपा नेता को दिनदहाड़े गोली मारी, घटना से हड़कंप मचा

Wed, 06 Mar 2019 12:32 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
भाजपा नेता को अस्पताल ले जाते मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा नेता पर बुधवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह पिस्टल से गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दिनदहाड़े हुई वारदात से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने घायल भाजपा नेता से बातचीत की है। अभी हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। भाजपा नेता पर उस समय हमला हुआ, जब वे श्रावस्ती के इकौना में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


कोतवाली देहात अंतर्गत मोहल्ला रायपुर राजा निवासी रामसुंदर चौधरी (67) वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। इस समय वे संसदीय क्षेत्र श्रावस्ती और बलरामपुर के प्रभारी हैं। अक्सर संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए वे श्रावस्ती और बलरामपुर का दौरा करते रहते हैं। बुधवार सुबह नौ बजे के आसपास वे कार से श्रावस्ती के लिए निकले। उन्हें इकौना में विधायक रामफेरन पांडेय के आवास पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होना था। भाजपा नेता की कार उनका चालक पप्पू उपाध्याय चला रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं

घटनास्थल पर मुआयना करते बहराइच के एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर - फोटो : amar ujala
कार जब कोतवाली देहात अंतर्गत बौद्ध परिपथ पर स्थित एक फ्लोर मिल के सामने पहुंची तो भाजपा नेता को मिचली का एहसास हुआ। इस पर चालक ने कार रोक दी। भाजपा नेता गेट खोलकर मुंह धुल रहे थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने उन पर पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। एक गोली भाजपा नेता के पीठ में जा धंसी। दो गोलियां कार के गेट और शीशे से टकरायी। अचानक हुए हमले से भाजपा नेता और उनके चालक सहम गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए भाजपा नेता को कार में खींचकर वाहन को दौड़ा लिया। चालक ने कार जिला अस्पताल पहुंचकर रोकी। फायरिंग से आसपास भगदड़ मच गई। दुकानें बंद हो गईं। भाजपा नेता पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग की सूचना जब पार्टी कार्यकर्ताओं को मिली तो काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचने लगे। 

पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, एएसपी नगर अजय प्रताप सिंह, सीओ सिटी टीएन दूबे व कोतवाली देहात की पुलिस भी मौके पर पहुंची। आसपास के थाना क्षेत्रों को सूचना देकर सघन चेकिंग शुरू की गई। हमलावरों का पता नहीं लग सका है। अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर भाजपा नेता की पीठ से गोली निकाली है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भाजपा नेता से बात की गई है। हमलावर हेलमेट पहने हुए थे। मुंह में कपड़ा भी बांधे हुए थे। इससे उनकी पहचान नहीं हो सकी है। भाजपा नेता का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। ऐसे में हमला किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें