फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द दौड़ेगी लखनऊ की पहली इलेक्ट्रिक बस, ये होगा रूट

Fri, 01 Feb 2019 02:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ में पहली इलेक्ट्रिक बस आलमबाग से विराजखंड (गोमतीनगर) रूट पर चलेगी। 18 किमी के इस सफर के लिए 40 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। परिवहन मंत्री अगले हफ्ते बस को हरी झंडी दिखाएंगे। इस बाबत नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से शासन को पत्र भेजा गया है, ताकि तारीख फाइनल की जा सके।
विज्ञापन


राजधानी की पहली इलेक्ट्रिक सिटी बस देवा रोड स्थित टाटा मोटर्स के वर्कशॉप में पहुंच चुकी है, जहां परिवहन निगम की टेक्निकल टीम इसकी जांच कर रही है। ट्रायल के लिए बस को आलमबाग से गोमतीनगर रूट पर चलाया जाएगा।

नगरीय परिवहन निदेशालय के संयुक्त सचिव अजीत सिंह ने बताया कि अगले हफ्ते से इलेक्ट्रिक बसों का चलना तय है। तारीख एक-दो दिन में तय हो जाएगी। बसों की चार्जिंग के लिए दुबग्गा में पॉइंट तैयार हो चुका है। बिजली विभाग से कनेक्शन भी ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार में 15 बसों को यहां चार्ज किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त पांच चार्जिंग स्थल और बनाए जा रहे हैं। इनमें आलमबाग, दुबग्गा, पी फोर पार्किंग, रामराम बैंक चौराहा व राजाजीपुरम स्टॉपेज हैं। अधिकारियों ने बताया कि एलईडी स्क्रीन पर बस स्टॉपेज नजर आएगा।

साथ ही सभी बसें सीसीटीवी से लैस होंगी और हर सीट पर इमरजेंसी बटन होगा, ताकि आपातकालीन स्थिति में मदद को यात्री इसका इस्तेमाल कर सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें