फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ विवि परिसर का होगा अग्नि सुरक्षा निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर डी में सोमवार दोपहर एनीमेशन कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अब राजधानी की शिक्षण संस्थाएं, विश्वविद्यालय, महाविद्यालय और कोचिंग संस्थान नींद से जागे हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने परिसर का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण कराने का निर्णय लिया है। इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

कुलपति जेपी सैनी ने कहा कि परिसर के हजारों छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अलीगंज की घटना को गंभीर चेतावनी बताया। उन्होंने कहा कि अग्नि सुरक्षा निरीक्षण में सभी शैक्षणिक विभागों, प्रयोगशालाओं, छात्रावासों और पुस्तकालयों में सुरक्षा इंतजामों की तकनीकी समीक्षा होगी। सुरक्षा मानकों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। विवि स्तर पर सुरक्षा मानकों को कड़ा करने के लिए यह निरीक्षण जल्द पूरा होगा। इसकी विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसमें दिए गए सुरक्षा के सुझाव और निर्देशों के अनुरूप तत्काल सुधार किए जाएंगे।
कुलपति ने बताया कि विवि प्रशासन ने सुरक्षा अभियान का दायरा मुख्य परिसर से बढ़ाया है। सभी संबद्ध महाविद्यालयों को भी निर्देश दिए हैं कि उन्हें अपने स्तर पर अनिवार्य रूप से अग्नि सुरक्षा निरीक्षण कराना होगा। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देशों के साथ पत्र जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें