लखनऊ में केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में शनिवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस फोर्स, डीएम राज कौशल, एसएसपी दीपक कुमार और 25 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जानकारी के मुताबिक ट्रामा सेंटर के सेकेंड फ्लोर पर आग लगी थी। खबर फैलते ही ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर के मरीजों को बाहर निकाल लिया गया। करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। केजीएमयू कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट का दावा कि सभी मरीज सुरक्षित है। जबकि तीमारदारों का कहना है कि ऑक्सीजन न मिलने से करीब 7 मरीजों की मौत हो गई है। देखें डिटेल तस्वीरों सहित...
विज्ञापन
2 of 6
ट्रामा सेंटर में लगी आग का नजारा
जानकारी के मुताबिक केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में शाम सात बजे दूसरे फ्लोर में डिजास्टर वार्ड में आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।
विज्ञापन
3 of 6
ट्रामा सेंटर में लगी आग का नजारा
सेकेंड फ्लोर में आग लगने की खबर पर ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर के मरीजों को बाहर निकाल लिया गया। मरीजों के वेंटिलेटर पर होने के चलते काफी समस्या भी आई। आनन-फानन में मरीजों को सड़क पर, पागलखाने और लारी में भी लिटाया गया।
4 of 6
ट्रामा सेंटर में लगी आग का नजारा
मौके पर 25 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं जो आग बुझाने में लगी रहीं वहीं धुएं के चलते थर्ड, फोर और पांचवें फ्लोर तक पहुंचने में काफी दिक्कतें आईं।
विज्ञापन
5 of 6
ट्रामा सेंटर में लगी आग का नजारा
इस दौरान पूरी शहमीना शाह रोड बंद कर दी गई। केजीएमयू के सीएमएस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। बस धुआं बाकी है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। ट्रामा इंचार्ज अविनाश अग्रवाल ने बताया कि 150 से ज्यादा मरीजों को सही-सलामत निकालकर सड़क पर पहुंचाया गया।