यूपी के सीएम विधानसभा में विस्फोटक मिलने की घटना को लेकर सख्त हैं लेकिन उनके मंत्री ही उनका सहयोग नहीं कर रहे। देखें ये मामला...
विज्ञापन
2 of 6
विधानसभा
मानसून सत्र के बाद सीट नंबर 80 पर मिले विस्फोटक के बाद सीएम ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
यूपी विधानभवन
- फोटो : amar ujala
सीएम का निर्देश है कि विधानसभा में अब कोई भी व्यक्ति बिना पास के अंदर नहीं आएगा। शुक्रवार को भी कई नेता परिचय पूछने पर सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए थे।
4 of 6
सतीश महाना
आज मंत्री सतीश महाना गेट नंबर 7 से विधानसभा में एंट्री कर रहे थे तभी गाड़ी में बैठे उनके साथियों से सुरक्षाकर्मियों ने पास मांगा। पहले तो मंत्री को देखकर सुरक्षाकर्मी ठिठके फिर हिम्मत करके पास मांगा। दो लोगों ने तो पास दिखा दिया लेकिन एक के नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
5 of 6
सतीश महाना
इस पर सुरक्षाकर्मी ने उनसे गाड़ी से बाहर आने को कहा। इस पर सतीश महाना उसे जबरदस्ती अंदर ले जाने लगे।
तब सुरक्षाकर्मी ने आगे की सीट पर बैठे हुए मंत्री से कहा, सर प्लीज! इस पर वह बोले, प्लीज क्या होता है, जाने दो मेरा आदमी है और बिना पास के ही उसकी एंट्री हो गई।