फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कारखाने खाक कर गई कूड़े से निकली चिंगारी

Sat, 05 Apr 2014 08:17 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनाबाद में मौलवीगंज के गंगा प्रसाद रोड पर शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी से लगी आग से फोम व रुई के चार कारखाने खाक हो गए।
विज्ञापन


आग बुझाने में चार लोग झुलस गए। आग से आसपास की कई दीवारें चटक गई और एक  कारखाने व मकान की जर्जर दीवारें ढह गईं।

पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और मौलवीगंज के मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन रोककर बिजली काट दी। जानकारी के बावजूद दमकलकर्मियों को पहुंचने में एक घंटा लग गया।

गली संकरी होने से छोटा दमकल वाहन ही अंदर जा सका। दमकल कर्मियों ने छह घंटे बाद आग पर काबू पाया। 20 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

गंगा प्रसाद रोड पर पुराने घरों के मोहल्ले में 50 से अधिक फोम व रुई के कारखाने हैं। नाले के पास कारखाने में काम कर रहे मजदूर रॉ-मटेरियल फेंकते हैं।

बकौल पुलिस, चिकमंडी के रईस अहमद, उनके भाई जमील अहमद का फोम व रुई का फेमस कार्डिंग एवं न्यू कार्डिँग मिल नाम से कारखाना है।

दोनाें भाइयों ने नीचे हिस्से में गोदाम ऊपरी मंजिल पर कारखाना बना रखा है। वहीं, मौलवीगंज के रेहान ने व्यवसायी मंजूर के यहां किराए पर गोदाम ले रखा है।

मंजूर व रेहान ने मकान के पिछले हिस्से में गोदाम बना रखा है। जबकि, ऊपरी मंजिल पर मंजूर परिवार के साथ रहते हैं। डेढ़ बजे रईस के गोदाम स्थित नाले के पास कूड़े के ढेर में आग लग गई।
विज्ञापन


इससे निकली चिंगारी रईस अहमद के फॉम व रुई के गोदाम में जा गिरी। धुआं देख मोहल्ले के अशरफ ने गोदाम मालिक रईस, पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।

गोदाम में आग की लपटें सीढ़ियों तक आ गई। इससे मजदूरों ने छत के रास्ते नाले में कूदकर और पड़ोस के छत पर कूद जान बचाई। थोड़े ही देर में आग ने रईस के भाई जमील के गोदाम को भी चपेट में ले लिया।

आग दोनों भाइयों के ऊपरी मंजिल के कारखाने तक पहुंच गई। धीरे-धीरे आग पड़ोस में रेहान के गोदाम तक पहुंच गई और मंजूर के गोदाम को भी चपेट में ले लिया।

मंजूर ने बमुश्किल, पत्नी व बच्चों को ऊपरी मंजिल से निकाला। इस बीच कारखानों में काम कर रहे मजदूरों ने भी भागकर जान बचाई। आग से घटना स्थल की आसपास की कई दीवारें चटक गईं।
विज्ञापन


जबकि, मंजूर के कारखाने व आमान के मकान की दीवार ढह गई। आमान के घर धुआं भरा था। सूचना के एक घंटे बाद दमकल की 14 गाड़ियां पहुंची। मगर, एक भी गाड़ी गली में नहीं घुस सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें