फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार्टमेंट में लगी आग, आठ गाड़ियां जली

Sun, 12 Apr 2015 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनहट में बीबीडी यूनीवर्सिटी के पास फैजाबाद रोड पर स्थित सिल्वर अपार्टमेंट के एच ब्लॉक की पार्किंग में शुक्रवार देर रात एक बाइक में शॉर्ट सर्किट से निकली चिन्गारी से आग लग गई। जिसने दो कार समेत आठ वाहनों को जला डाला।
विज्ञापन


पूरी पार्किंग में धुआं भर गया। इससे हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, पार्किंग के ठीक ऊपर के फ्लैटों की फर्श भी चटक गई।

सिल्वर अपार्टमेंट के एच ब्लॉक में फ्लैट नंबर 512 में रहने वाली पूनम सिंह के बेटे की बाइक में शॉर्ट सर्किट से चिन्गारी निकली। इससे बाइक धू-धूकर जल उठी। आग ने पास खड़ी तीन और मोटरसाइकिलों, एक स्कूटर, एक स्कूटी और दो कारों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


आग लगने की भनक अपार्टमेंट के उमेश चंद्र पांडेय को लगी। उन्होंने शोर मचाया तो अन्य लोग भी बाहर आए। लोगों ने दूसरी गाड़ियों को मौके से हटाया। एलआईसी कर्मचारी पीके श्रीवास्तव के बेटे श्रेय ने आग की लपटों से घिरीं दोनों कारों को धकेलकर दूर किया। इस बीच दमकल कर्मी भी पहुंच गए और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
Trending Videos
विज्ञापन

हो सकता था बड़ा हादसा

एच ब्लॉक की पार्किंग में जहां गाड़ियों में आग लगी उसके ठीक ऊपर एसबीआई की सिकंदरबाग शाखा में असिस्टेंट मैनेजर अश्वनी अग्रवाल का फ्लैट है। अश्वनी ने बताया कि आग भले ही बुझ गई हो लेकिन उनके फ्लैट की फर्श दोपहर तक अंगारे की तरह गरम रही।

अश्वनी के फ्लैट के साथ ही अन्य फ्लैटों की फर्श भी चटक गई है। बीम तक टेढ़ा हो गया। समय से मौके पर पहुंच कर दमकल कर्मियों ने आग न बुझाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

सिल्वर लाइन वेलफेयर अपार्टमेंट सोसाइटी के पदाधिकारी ललित भारद्वाज ने बिल्डरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। उन्होंने चार बिल्डरों के खिलाफ पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ललित ने बताया कि यहां पर लगभग 22 ब्लॉक हैं और किसी में भी न आग से बचाव के इंतजाम हैं और न ही सुरक्षा की व्यवस्था। बिल्डरों ने लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। एसओ चिनहट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें