लखनऊ। सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर बख्शी का तालाब में भैंसामऊ क्रॉसिंग के पास रविवार सुबह लोडर में आग लग गई। लेकिन लोडर चालक को इसकी भनक तक नहीं लगी। गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों की ने किसी तरह से लोडर रुकवाया। जिसमें कास्मेटिक का सामान भरा हुआ था। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।
सीओ बीकेटी नवीना शुक्ल के मुताबिक एसआई संतोष सिंह, सिपाही फय्याज और विमल कुमार के साथ गश्त कर रहे थे। उसी दौरान लोडर से धुआं उठता हुई दिखाई पड़ा। पुलिस कर्मियों ने लोडर ड्राइवर को रुकने का इशारा किया। जब तक ड्राइवर गाड़ी रोकता। उससे पहले ही आग भयावह रुप लेने लगी थी। इस बीच दमकल टीम को भी सूचना दी गई थी। ड्राइवर अमित कुमार के मुताबिक वह कास्मेटिक का सामान लेकर हरदोई जा रहा था। पुलिस कर्मियों की सतर्कता से समय रहते राहत कार्य किए जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।