फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू की लैब में लगी आग, उपकरण व फर्नीचर खाक

Sat, 13 May 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केजीएमयू की लैब में आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केजीएमयू के फिजियोलॉजी विभाग के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित स्लीप लैब में शनिवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। एसी और उसका स्टेबलाइजर से शुरू हुई आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


कमरे से धुआं निकलने के बाद ही कर्मचारियों और अधिकरियों को पता चला। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस बीच कमरे केअंदर रखा कीमती सामान और उपकरण जल चुके थे।

फिजियोलॉजी विभाग में रोजमर्रा की तरह सामान्य कार्य चल रहा था। कलाम सेंटर में कक्षाएं लगने के कारण फर्स्ट फ्लोर पर लैब में कोई नहीं था। बताया जा रहा है कि इस लैब का इस्तेमाल रिसर्च के लिए होता है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह विभाग खुलने के बाद स्लीप लैब में लगभग नौ बजे शार्ट सर्किट हो गया। माना जा रहा है कि रात भर एयर कंडीशनर को चलता छोड़कर चले जाने के कारण केबिल गर्म हो गई और उसमें शार्ट सर्किट हो गया।
विज्ञापन

पूरे कमरे में फैल गई आग

- फोटो : amar ujala
पहले एसी फिर स्टेबलाइजर से होते हुए आग पूरे कमरे में फैल गई। वहां लगे सिंथेटिक पर्दे, मरीज के लेटने के लिए लगा बेड, स्लीप लैब के उपरकण भी आग की चपेट में आकर धूं-धूंकर जल उठे। विभाग में धुआं फैलते ही हड़कंप मच गया।

विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य प्रो. मनीष बाजपेई सहित कर्मचारी भागते हुए फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचे तो उन्होंने वहां बेकाबू होती आग को देखकर तुरंत फायर बिग्रेड को फोन किया।

इसके बाद सभी लोग स्वयं भी आग बुझाने की कोशिशों में जुट गए। फोन करने के लगभग 20 मिनट बाद वहां फायर ब्रिगेड पहुंची। मात्र आधे घंटे की मशक्कत में ही आग पर काबू पा लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें