लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के पास स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के एक गोदाम में शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में भीषण आग लग गई। गोदाम में रखे दर्जनों फ्रिज, टीवी, एसी, वाशिंग मशीन आदि स्वाहा हो गए। ऊंची लपटें उठने से इलाके में अफरातफरी मची रही। दमकल की आठ गाड़ियों को आग बुझाने तीन घंटे लगे।