फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप चालक चयन परीक्षा निरस्त होने पर अभ्यर्थियों में आक्रोश, जमकर किया हंगामा

Sun, 02 Sep 2018 12:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
रविवार को लखनऊ समेत आठ केंद्रों पर होने वाली नलकूप चालक चयन परीक्षा स्थगित होने से आक्रोशित अभ्यर्थियों ने लखनऊ में जमकर हंगामा किया। उन्होंने प्रशासन से जल्द ही परीक्षा की तारीख घोषित करने की मांग की।

आपको बता दें कि 3210 पदों के रविवार को परीक्षा होनी थी लेकिन इसके एक दिन पहले सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने से परीक्षा स्थगित कर दी गई। हालांकि, यूपीएसएसएससी के अध्यक्ष सीबी पालीवाल ने कहा कि जल्द ही परीक्षा की नई तिथि का एलान किया जाएगा।

एडीजी मेरठ के अनुसार, शनिवार रात तक मामले में पूरी साजिश के मास्टरमाइंड सचिन समेत 11 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इनके पास से कुछ पेपर व कैश बरामद हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
आयोग ने रविवार को आने वाले प्रश्नपत्रों को परीक्षा वाले जिलों की ट्रेजरी में रखवाए थे। सूत्रों ने बताया कि अभी पेपर परीक्षा केंद्र पर नहीं भेजे गए थे। ऐसे में किसी जिले की ट्रेजरी या पेपर की छपाई करने वाले प्रिंटिंग प्रेस से पेपर लीक किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
प्रदर्शन करते अभ्यर्थी।

4 of 5
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
प्रदर्शन करते अभ्यर्थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें