फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल गोदाम में लगी आग, बुझाने पहुंचे पांच दमकलकर्मियों को हालत खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
नाका में गणेशगंज स्थित सूर्या मार्केट के बेसमेंट की दुकान में बने केमिकल के गोदाम में बृहस्पतिवार देर रात करीब तीन बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गोदाम से तेज लपटें व धुआं निकलता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। केमिकल से निकल रहे दमघोंटू धुएं की वजह से आग बुझाने पहुंचे अग्निशमन के पांच कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं केमिकल की वजह से तेज धमाकों के कारण पूरा इलाका दहल गया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर जले हुए गोदाम से मलबा हटवाने को लेकर भी लोगों ने काफी हंगामा किया। एफएसओ हजरतगंज रामकुमार रावत के मुताबिक सूर्या मार्केट में किशन लाल चड्ढा का गोदाम है। गोदाम में केमिकल व ब्लीचिंग पाउडर रखे थे, आग के कारण इसमें से काला धुआं निकलने लगा। आग की जद में आई पड़ोस की दुकानों के बोर्ड आदि भी जल गए।
केमिकलयुक्त धुएं से दमकलकर्मी हुए बेहाल
आग बुझाने के लिए अग्निशमन कर्मचारियों ने जैसे ही पानी की बौछार की, केमिकल और ब्लीचिंग पाउडर से दमघोंटू धुआं निकलने लगा। चारों तरफ धुआं भर जाने से दमकलकर्मियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। फायरमैन रवि पटेल, चालक ओमकारनाथ राव, झब्बू राम, रवि यादव और रोहित यादव की हालत ज्यादा बिगड़ गई। आनन-फानन सभी को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां सभी को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। हालत सामान्य होने पर शुक्रवार दोपहर उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं रवि पटेल व ओमकार नाथ को धुएं के कारण आंख में जलन व शरीर में खुजली हो रही थी। दोनों को सांस लेने में भी परेशानी थी। इसके बाद आग बुझाने के लिए दूसरे दस्ते को लगाया गया। दूसरा दस्ता बीए (ब्रीदिंग ऑपरेटस सेट) पहनकर गोदाम में दाखिल हुआ, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इलाके के लोगों को भी सांस लेने में परेशानी
गणेशगंज का पूरा इलाका काफी घना है। घनी आबादी के बीच बाजार में केमिकल गोदाम बनाया गया था। हादसे के बाद पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया। आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। अचानक तेज धमाके से लोगों की नींद खुल गई। सुबह के वक्त अचानक सांस लेने में दिक्कत व धमाके के कारण गोदाम के आसपास के लोग सड़क पर आ गए। सुबह आग बुझने के बाद ही लोग अपने घरों में गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें