फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के वाहन में लगी आग, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रयागराज से लखनऊ जा रहे सेना के वाहन में थानाक्षेत्र के उदयपुर गांव के पास संदिग्ध हालात में आग लग गई। लपटें देख आगे बैठे जवानों ने वाहन को रोका। ग्रामीणोें की मदद से निगोहां पुलिस ने हाईवे किनारे लगे बोरवेल की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं वाहन में भरी लाखों रुपये की सामग्री जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

सेना के जवानों के अनुसार, उनकी टीम के चार वाहन शनिवार को प्रयागराज से लखनऊ जा रहे थे जहां से उत्तराखंड जाना है। चारों वाहनों में चार-चार जवान सवार थे। आगे की सीट पर बैठे हुए थे। वाहन में कीमती कंबल, जवानों की वर्दी के कपड़े सहित अन्य सामग्री थी। भारी मात्रा में बैटरियां भी लदी थीं। सेना का वाहन जैसे ही निगोहां के उदयपुर गांव के पास पहुंचा, तभी वाहन से आग की लपटें उठने लगीं।
लपटें देख मौजूद ग्रामीण भी शोर मचाने लगे। शोर मचता देख वाहन में बैठे जवानों ने पीछे मुड़कर देखा। सेना के जवानों ने वाहन को रोका। इस दौरान गांव के आसपास लोग दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर प्रेम शंकर पांडेय ने ग्रामीणों व जवानों की मदद से हाईवे किनारे गुजरी नहर के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू न होते देख वहां वकील श्यामचंद्र पाल के बोरवेल की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक वाहन में भरी सामग्री जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें