फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर एनओसी वीआईपी इलाके में चल रहे टेंट हाउस व किराना के गोदाम में लगी आग, हड़कंप

Wed, 21 Mar 2018 11:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के हजरतगंज के जापलिंग रोड स्थित टेंट हाउस और किराना के गोदाम में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने घंटेभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ अभय भान पांडेय ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। रिहायशी इलाके में गोदाम बनाया गया है। इसका अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं लिया गया है और फायर फाइटिंग सिस्टम भी नहीं लगा है।

विज्ञापन


सीएफओ के मुताबिक, आलमबाग के बरहा निवासी ज्योति शुक्ला टेंट व इवेंट मैनेजमेंट का काम करती हैं। उनका गोदाम जापलिंग रोड पर है। इसी गोदाम के दूसरे हिस्से में गोमतीनगर निवासी आलोक का किराना का गोदाम है। यहीं पर उनकी किराने की दुकान भी है। दोपहर करीब एक बजे टेंट के गोदाम में आग लग गई। तेज लपटें व धुआं निकलता देख चंद्रा अपार्टमेंट के लोग फ्लैट से निकलकर सड़क पर पहुंच गए। सूचना पर चौकी प्रभारी सुल्तानगंज प्रेम शंकर पांडेय और डालीबाग घनश्याम यादव टीम के साथ पहुंचे।

10 मिनट में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। सीएफओ के मुताबिक, गोदाम के पास जाने के लिए पीछे की गलियों से रास्ता था। गली काफी संकरी होने से दमकल की गाड़ियों को जापलिंग रोड पर ही खड़ा किया। चंद्रा अपार्टमेंट की तरफ से पाइप बिछाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में दमकल की पांच गाड़ियां लगीं।
विज्ञापन


गोदाम में कपड़े व लकड़ी के ज्यादातर सामान रखे गए है। वहीं, अन्य सजावटी सामान है जो आग को बढ़ावा देते हैं। गोदाम में फायर फाइटिंग सिस्टम का इंतजाम न रखने पर मालिक के खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें