फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रोफेसर के मकान के बेसमेंट में लगी आग

Mon, 23 Dec 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रोफेसर के मकान के बेसमेंट में लगी आग
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर में रविवार सुबह बीबीडी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. डीएस राय के दो मंजिला मकान के बेसमेंट में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों से एक घंटे में लपटों पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

विनयखंड निवासी डॉ. डीएस राय पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हैं। मकान के बेसमेंट में उनका दफ्तर बना हुआ है। सुबह सात बजे वह और उनकी पत्नी बेसमेंट में थे। तभी वहां लपटें व धुआं निकलते दिखाई दिया। दोनों चीखते हुए बाहर निकल गए। शोर सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए। प्रोफेसर ने घटना की जानकारी दमकल को दी और आग बुझाने में जुट गए।
दो गाड़ियों के साथ एफएसओ गोमतीनगर सुशील यादव मौके पर पहुंच गए। बेसमेंट से काफी धुआं निकल रहा था। इससे दमकल कर्मियों को सांस लेने में समस्या होने लगी। बीआर सेट पहन कर कर्मी अंदर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग बुझा ली। एफएसओ ने बताया कि आग से दफ्तर जल गया। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें