गोदाम में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी।
लखनऊ। रकाबगंज के टेढ़ी बाजार स्थित पान मसाला, सिगरेट व माचिस के गोदाम में मंगलवार रात 11 बजे आग लग गई। गोदाम के ऊपर रह रहे भवन मालिक व उनका परिवार फंस गया। सभी ने छत पर भागकर जान बचाई। सूचना पर चौक फायर स्टेशन से दमकल की तीन गाड़ियां पहुंचीं और दो घंटे में आग पर काबू पाया।
सीएफओ चौक अंकुश मित्तल के मुताबिक टेढ़ी बाजार में मो. इरफान का तीन मंजिला मकान है। भूतल में मौलवी अनवर बाग निवासी थोक कारोबारी मो. मुजम्मिल का गोदाम है। घटना के समय गोदाम के ऊपर बने तीन मंजिला मकान में मकान मालिक मो. इरफान परिवार के साथ सो रहे थे। आग लगने से धुआं कमरों में फैलने लगा तब उन्हें घटना का पता चला। मकान मालिक के घर के स्प्लिट एसी की आउटडोर यूनिट भी जल गई।
सीएफओ के अनुसार, आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से गोदाम में आग लगी है। गोदाम संचालक मो. मुजम्मिल ने बताया कि लगभग 15 से 20 लाख रुपये के माल जल गया है।
गोदाम में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी।
गोदाम में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी।
गोदाम में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी।