फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सांई फार्मा की बिल्डिंग में लगी भीषण आग से हड़कंप, अंदर फंसे पांच लोगों को साड़ी की रस्सी बनाकर निकाल

Sat, 08 Jun 2024 02:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में सांई फार्मा की बिल्डिंग में लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सांई फार्मा की बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया और बिल्डिंग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी और विकराल रूप से फैल गई जिससे इमारत में अंदर पांच लोग फंस गए। अग्निशमन विभाग की टीम ने लोगों को साड़ी की रस्सी बनाकर रेस्क्यू किया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी तत्काल रूप से घटनास्थल पर पहुंचे और एफफस यूनिट द्वारा लैडर की सहायता से दो डिलीवरी लाइन से चार हौज फैला कर आग बुझाना शुरू किया।
विज्ञापन


इसी बीच मौके पर उपस्थित सरोजनीनगर फायर स्टेशन प्रभारी द्वारा बिल्डिंग में फंसे लोगों को गाइड करते हुए बिल्डिंग के पीछे से साड़ी की रस्सी बनाकर मोहम्मद आवेश, जाहिद अली, हुस्न आरा खातून, मोहम्मद जकरिया और सुन्दूस इरम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें