यूपी सरकार के मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि एनडीए सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता के बयान पर पलटवार किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी सरकार के मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने लोकसभा के मध्यावधि चुनाव की संभावना को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम ही बोलना है।
विज्ञापन
ये लोग पहले कह रहे थे कि भाजपा की सरकार नहीं बनेगी... पर बन गई। अब कह रहे हैं कि पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी...।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों का तो काम ही यही सब करना है। उन्होंने दावा किया है कि एनडीए सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया था कि एनडीए सरकार केंद्र में अपना कार्यकाल पूरा नहीं पाएगी और मध्यावधि चुनाव होंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बन रही है जिसमें तेलगूदेशम व जदयू सहित कई सहयोगी दल शामिल हैं।