दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
लखनऊ। सिंगारनगर मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार रात चश्मे की दुकान में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आशंका है कि आग दुकान में शाॅर्ट सर्किट की वजह से लगी है।
सीएफओ अंकुश मित्तल के अनुसार श्याम प्लाजा में रजत कुमार की संतराम चश्मे वाले के नाम से दुकान है। शनिवार की रात दुकान बंद थी। रात करीब 10.15 पर लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलते देखा और सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके आलमबाग फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने दुकान का शटर तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया। आग की वजह से दुकान में रखे चश्मे, काउंटर का कुछ हिस्सा, फर्नीचर और अन्य सामान जल गया। दमकल कर्मियों का कहना है कि आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसी आशंका है कि आग शाॅर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।
दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।